फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमानतुल्लाह को गिरफ्तार करने के दौरान उन्हें नहीं पहनने दी चप्पल'

Mon, 25 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी मोदी, केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस पर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि घबराने की जरूरत नहीं है। 67 विधायकों के हिसाब से रन रेट धीमा है। 

वहीं, आशुतोष ने कहा कि अमानतुल्लाह को गिरफ्तार करने के दौरान उन्हें चप्पल तक नहीं पहनने दी। पुलिस ने वहां मौजूद सभी सीसीटीवी को छत की ओर घुमा दिया। 
विज्ञापन

'वे तमाम सबूतों और गवाहों को ताक पर रख देते हैं'

आप विधायक अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष ने आगे लिखा कि यह मोदी का कानून है। वे तमाम सबूतों और गवाहों को ताक पर रख देते हैं। जनता सब देख रही है। 

आप के बढ़ते ग्राफ से मोदी घबरा गए हैं। दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने ट्वीट किया कि हताश मोदी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने में विफल रहे हैं। 

अब एसीबी, सीबीआई व दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। वे सिर्फ अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें