फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सीएम ने निभाया वादा, शादी के लिए भेजे 5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के लिए मदद मांग रही युवती को मुख्यमंत्री अखिलेश की ओर से मंगलवार को 5 लाख रुपये का चेक मिल गया, जिसके बाद उसकी हल्दी रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन


युवती से मिलने और मदद देने सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह उसके घर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही कुछ सामाजिक संस्थाएं भी मदद के लिए पहुंचीं।

बरौला निवासी युवती की आज बारात आएगी। ऐसे में तैयारियों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। लेकिन चेक कैश कराने में समय लगेगा, जिसके चलते कुछ सामाजिक संस्थाओं जैसे उड़िया विकास परिषद  और भारत विकास परिषद ने शादी के लिए जरूरी सामान गहने, कपड़े, फर्नीचर आदि दिए।

युवती ने बताया कि लोगों की मदद से शादी की तैयारियां हो रही हैं। जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की मदद से शादी हो रही है।

पीएम ने रिपोर्ट तो मंगाई, लेकिन नहीं की मदद

युवती की शादी को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तक बात पहुंची। उन्होंने भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा से युवती की मदद के लिए कहा।

इसी के चलते संस्था से जुड़े संजय बाली, सोरभ गोविल, मोहित अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सतेंद्र, रोहित श्रीवास्तव, ललित गुप्ता, अजय गुप्ता आदि ने युवती को हर जरूरत का सामान संस्था की तरफ से उपलब्ध कराया।

बता दें कि युवती ने पिछले दिनों पीएम को पत्र लिखकर कहा था कि गरीबी के चलते उसकी दो बार शादी टूट चुकी है। अब तीसरी बार दो दिसंबर को शादी है, लिहाजा आर्थिक मदद की जाए। पीएम ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तो मंगा ली थी लेकिन आर्थिक मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

युवती की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने किया चेक स्वीकृत

सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक प्रशासन ने लड़की कि स्थिति की रिपोर्ट सरकार को भेज दी थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवती की मदद के लिए 5 लाख स्वीकृत किए थे, जिसका चेक उसे मिल गया है।

युवती की  हल्दी रस्म वाले दिन घर जाकर उसकी स्थिति का जायजा लिया और उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि युवती की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने चेक स्वीकृत किया था।

शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद होने की वजह से मंगलवार को युवती को चेक मिला है। युवती की शादी में प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें