लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिसाहड़ा कांड में घायल दानिश के भाई सरताज द्वारा कैलाश अस्पताल को लिखे गए पत्र का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि असहिष्णुता पर बहस हो रही है, लेकिन जो पीड़ित है उसके परिवार ने खुद कहा है कि इलाज के दौरान भरपूर मदद की गई। उसे तो किसी तरह की असहिष्णुता नहीं दिखी।
गृहमंत्री ने बताया कि पत्र में सरताज का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने निष्ठा और ईमानदारी से इलाज किया। इन प्रयासों से दानिश को नया जीवन मिला है।