फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए भेजी चादर, बोले- भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए

Sun, 14 Jan 2024 10:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए चादर भेजी है। देश भर में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए, इससे देश मजबूत होता है।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने भेजी चादर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें वार्षिक उर्स के अवसर पर चादर भेजी है। यह पवित्र चादर दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर पेश करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे देश में आपसी भाईचारे, अमन चैन और देश की तरक्की के लिए कामना की है।

विज्ञापन




अरविंद केजरीवाल ने चादर के साथ भेजे अपने संदेश में कहा कि देश भर में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए, इससे देश मजबूत होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने यही संदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें