हमने दिल्ली में बेघरों के लिए नाइट शेल्टर बनाए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है और हर व्यक्ति को अच्छा व मुफ्त इलाज मिल रहा है। कई लोग अलग-अलग कारणों से तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाते हैं, इसलिए हमारी सरकार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाती है।
हमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से सीख लेनी है, अपने माता-पिता का कहना मानना है और हमेशा सत्य का साथ देना है। दिल्लीवासियों के साथ दिल्ली सरकार की पूरी कैबिनेट और विधायकों ने भी रामलीला मंचन का आनंद लिया।