फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल बोले: कच्ची कॉलोनियों में जो काम 75 साल में नहीं हुआ, हमने पांच साल में कर दिया

Sun, 04 Feb 2024 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले किराड़ी में एक भी कच्ची सड़क नहीं रहेगी, सभी को पक्का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में नए सरकारी स्कूल के भवनों का शिलान्यास करने के दौरान कच्ची कॉलोनियों पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ सबसे ज्यादा राजनीति हुई है, लेकिन दूसरी पार्टी वालों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में जो काम पिछले 75 साल में नहीं हुआ, वो काम हमने केवल पांच साल में ही करके दिखा दिया। पांच साल में हमने किराड़ी विधानसभा में ही तीन हजार सड़कें बनवा दी हैं, जबकि दो हजार सड़कें अगले एक साल में बनवा देंगे। अगले विधानसभा चुनाव से पहले हम सभी कच्ची कॉलोनियों की सारी सड़कें पक्की बनवा देंगे।

विज्ञापन


रोहिणी सेक्टर 41 स्थित प्रताप विहार में सरकारी स्कूल की दो नई बिल्डिंग के निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा राजनीति कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के साथ हुई है। हर चुनाव के पहले दूसरी पार्टी वाले आकर कहते थे कि हमको वोट दे दो, हम जीत गए तो कच्ची कॉलोनियों के लिए बहुत कुछ कर देंगे, लेकिन किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया। न तो इस पार्टी ने किया और ना ही उस पार्टी ने कुछ किया। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरी दिल्ली में सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर हम लोग सड़कें बनवा रहे हैं, सीवर की पाइप लाइन डलवा रहे हैं और पानी की पाइप लाइन डलवा रहे हैं। किराड़ी विधानसभा में सारी कच्ची कॉलोनियों को मिलाकर पांच हजार सड़कें बननी हैं। इन पांच हजार सड़कों में से तीन हजार सड़कें बन चुकी हैं। 75 सालों में जो काम नहीं हुआ वो हमने पांच साल में करके दिखा दिया। 75 सालों में दूसरी पार्टी वालों ने किरारी विधानसभा में एक भी सड़क नहीं बनवाई है। जबकि हमने पांच साल में तीन हजार सड़कें बनवा दीं, बाकी जो दो हजार सड़कें बची हैं, उसपर काम चल रहा है और एक साल में वो भी बन जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले किराड़ी में एक भी कच्ची सड़क नहीं रहेगी, सभी को पक्का कर दिया जाएगा। इन सारी सड़कों में सीवर और पानी की पाइप लाइन पड़ रही है। किराड़ी में दिल्ली का सबसे बड़ा सीवेज पंपिंग स्टेशन बन रहा है। ये तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जो सड़कों के दोनों तरफ पानी भरा रहता है, वो साफ हो जाएगा और कहीं गंदा पानी इकट्ठा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें