फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन एनसीआर में छाए रहेंगे घने बादल

Mon, 23 Feb 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम मेें लगातार बदलाव लगातार जारी है। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों में वायरल संक्रमण भी फैल रहा है। तीन दिन तक तेज ठंडी हवा चलने के बाद सोमवार को इससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम अब फिर खराब होने वाला है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर मौसम खराब होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 फरवरी की शाम से बादल छाने शुरू हो जाएंगे। 25 व 26 फरवरी को दिनभर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम के तेवरों को देखते हुए अभी गर्मी के हल्के कपड़े पहनने से बचना ही अच्छा होेगा। जरा सी लापरवाही से बीमार हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें