फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के चक्के हुए जाम, मचा हड़कंप

Mon, 23 Feb 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए सोमवार को गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही जाम हो गए। पहियों से धुआं निकलता देख स्टाफ और यात्रियों में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे के इंजीनियरों ने जाम पहियों को ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना किया। सोमवार सुबह करीब 11:35 बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली।

साहिबाबाद से आगे निकल जाने पर ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे लगे फ्रंट एसएलआर (लगेज वैगन) के चक्के जाम होने की सूचना ट्रेन स्टाफ को मिली। यात्रियों ने भी पहियों में धुआं निकलते देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना तत्काल गाजियाबाद स्टेशन पर अफसरों को दी गई। चक्के जाम होने की सूचना पर रेलवे के इंजीनियर प्लेटफार्म पर पहुंचे। दोपहर 12:24 बजे यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची।

इंजीनियरों ने कड़ी मशक्कत कर आधे घंटे बाद जाम पहियों को ठीक किया। दोपहर 12:52 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बता दें कि करीब एक महीना पहले बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन के जनरेटर यान के पहिए जाम हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें