फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में बाइक फिसलने छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 14 Dec 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा-महमदपुर कदीम रोड पर रविवार शाम कीचड़ में बाइक फिसलने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी है। उसे मेरठ के केएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।

सिखेड़ा रोड अंबेडकर नगर कालोनी निवासी प्रशांत (16) पुत्र धर्मवीर और निशांत (17) पुत्र आजाद एवं एक तीसरा युवक बाइक पर सवार होकर महमदपुर कदीम से लौट रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को हुई बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था। जैसे ही तीनो युवक सिखेड़ा रोड पुलिया के पास पहुंचे तभी बाइक कीचड़ में धंसकर फिसल गई। दोनों बाइक के नीचे गिर पड़े।

मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों को जीवन अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया और निशांत को गंभीर हालत में मेरठ के केएमसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि मौके से हेलमेट नहीं मिला है। अगर छात्रों ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी।

इसके अलावा बाइक पर एक तीसरे युवक के सवार होने की भी सूचना मिल रही है, लेकिन वह कहां गया इसकी जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि मृतक प्रशांत कक्षा 11वीं का छात्र था और घायल भी उसके साथ पढ़ता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें