फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपास से वारकर 11वीं के छात्र की हत्या, मौत से पहले दोस्तों से हुआ था झगड़ा

Tue, 02 May 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
छावला इलाके में सोमवार दिनदहाड़े 11वीं के एक छात्र की कंपास से वारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्र के दोस्त उसके साथ थे और उनका आपस में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्र के सीने में कंपास से वार किया गया, जिसकी वजह से खून अधिक बह गया और उसकी मौत हो गई। हत्या में उसके दोस्त शामिल हैं या किसी और ने वारदात को अंजाम दिया, छावला थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त मंदीप (16) के रूप में हुई है। मंदीप परिवार के साथ विकासपुरी में रहता था और डीएवी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लड़कों ने पीसीआर कॉल कर मंदीप के घायल होने की सूचना दी

मौत - फोटो : file
सोमवार दोपहर करीब 3.20 बजे कुछ लड़कों ने पीसीआर कॉल कर मंदीप के घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मंदीप स्कूल यूनिफॉर्म में गोयला डेयरी के पास नाले के किनारे मिला।

घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों को पता चला है कि मंदीप का उसके दोस्तों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था

हालांकि यह जानकारी नहीं है कि उसकी हत्या किसने की। पुलिस यह पता लगा रही है कि सोमवार को वह स्कूल गया था या नहीं। छावला थाना पुलिस मंदीप के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें