फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दबंगई: कार के बोनट पर लटके सिपाही को 300 मीटर घसीटा

Tue, 02 May 2017 11:56 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार देर रात चेकिंग के दौरान वैगनआर कार सवार ने सिपाही को कार से कुचलने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए सिपाही प्रवीण (29) कार के बोनट पर लटक गया। आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और करीब 300 मीटर तक सिपाही को घसीटकर ले गया।
विज्ञापन


कार के सामने ऑटो आने के कारण कार की रफ्तार धीमी होने पर सिपाही ने एक ओर कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात में प्रवीण जख्मी हो गया। उसने खुद मामले की सूचना थाने में दी।

फौरन प्रवीन को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रवीण की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा और हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशों पर गहरे काले रंग की फिल्म

पुलिस के मुताबिक सिपाही प्रवीण न्यू अशोक नगर थाने में तैनात है। वह न्यू अशोक नगर स्थित अपने क्वार्टर में रहता है। रविवार रात को वह न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान उसने एक सफेद रंग की वैगनआर कार संदिग्ध हालत में खड़ी देखी।

कार के शीशों पर गहरे काले रंग की फिल्म चढ़ी थी। कार स्टार्ट भी थी। शक होने पर प्रवीण ने बाइक साइड में खड़ी की और कार के पास आ गया। सिपाही को देखकर आरोपी कार भगाने का प्रयास किया।

लेकिन प्रवीण कार के सामने आ गया। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और कार की रफ्तार और बढ़ा दी। इस बीच सिपाही ने अपनी जान बचाने के लिए कार के बोनट पर छलांग लगा दी।

वह कार के बोनट से लटक गया। चालक करीब 300 मीटर दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। इस बीच कार के सामने एक ऑटो आ गया, जिसकी वजह से चालक को कार की रफ्तार धीमी करना पड़ी, प्रवीण ने रफ्तार कम होते ही कार के साइड में छलांग लगा दी।

चालक कार समेत फरार हो गया। इधर खबर मिलते ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। प्रवीण ने जांच अधिकारी को बताया कि कार दिल्ली की टैक्सी नंबर की थी। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें