फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघ का बढ़ेगा कुनबा, इस महीने के अंत तक मां बन सकती है सिद्धि

Fri, 05 Jul 2024 08:08 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी के जरिये सिद्धि पशु चिकित्सकों की निगरानी में है। उसके खानपान से लेकर स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जा रही है। पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि यहां नर बाघ की कमी खल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में रॉयल बंगाल बाघ का कुनबा जल्द बढ़ने वाला है। उम्मीद है कि बाघिन सिद्धि इस माह के अंत तक मां बन सकती है। इसे लेकर चिड़ियाघर प्रबंधन ने तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन


सीसीटीवी के जरिये सिद्धि पशु चिकित्सकों की निगरानी में है। उसके खानपान से लेकर स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जा रही है। पर्यावरण व वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि यहां नर बाघ की कमी खल रही है। ऐसे में यहां नर शावक जन्म लेते हैं, तो आगे भी रॉयल बंगाल बाघ के प्रजनन में सफलता मिल सकती है।

चिड़ियाघर में मौजूदा समय में रॉयल बंगाल बाघों की संख्या सात है, जिसमें दो मादा शावक, तीन मादा बाघिन अदिति, बरखा, सिद्धि व एक नर बाघ करण के साथ मुकुंदपुर से आया बाघ शामिल है। 2020 में बिट्टू के मरने के बाद चिड़ियाघर में केवल एक ही नर करण रह गया है। करण को मैसूर चिड़ियाघर से यहां लाया गया था। इसके अलावा सफेद बाघिन सीता, अवनि व नर बाघ टीपू, विजय, व्योम हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से बाघों के संरक्षण व प्रजनन की प्रक्रिया की पहल की जा रही है।
विज्ञापन


176 एकड़ में फैला है चिड़ियाघर
दिल्ली चिड़ियाघर 176 एकड़ में फैला हुआ है। यह लगभग 94 प्रजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 1200वन्य जानवरों का घर है और देसी और विदेशी पक्षियों की एक विस्तृत विविधता का दावा करता है। चिड़ियाघर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों का भी हिस्सा है। 

18 साल बाद लिया था जन्म
18 साल बाद चिड़ियाघर में मई, 2023 में सिद्धि ने पांच शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, इनमें से तीन की मां के पेट में ही मौत हो गई थी। जबकि दो सुरक्षित हैं और अपनी मां के साथ एक ही बाड़े में हैं। बाघिन सिद्धि और अदिति को नागपुर से लाया गया था। चिड़ियाघर प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाघिन का विशेष रूप से खयाल रखा जा रहा है। बाघिन स्वस्थ है और पशु चिकित्सकों की निगरानी में है। शावक के जन्म को लेकर पूरा चिड़ियाघर प्रबंधन उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें