फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निशु के पिता संजय पर हमले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन


-एससी-एसटी एक्ट धाराएं जोड़ने की भी प्रदर्शनकारियों ने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुई निशु आजाद के पिता संजय कुमार से हुई मारपीट में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने संगठन के प्रतिनिधियों को 72 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया। सीजेपी ने पुलिस से मांग की कि संजय पर हमले के मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) की धाराएं जोड़ी जाएं। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा लगाने की भी मांग की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़े जाने के बाद संजय की दोबारा चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा लगाने पर फैसला लिया जाएगा।

यह विवाद 23 जून को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान संजय के सिर में चोट लगी थी। आरोप है कि झड़प के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज के हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर चोट लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) ले जाया गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने 3 सितंबर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रदर्शन में किसी को भी मेडिकल रिपोर्ट में सिर की हड्डी में फ्रैक्चर या किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने कार्रवाई में देरी के पीछे किसी तरह के राजनीतिक दबाव से भी इनकार किया था।
विज्ञापन


पॉडकास्ट वीडियो से बढ़ा विवाद : मामले ने तब तूल पकड़ा, जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें भारद्वाज जंतर मंतर पर हुई घटना के दौरान संजय कुमार को चोट लगने की बात करता नजर आया।
विज्ञापन


सांसद चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव भी पहुंचे थाने
सीजेपी के प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति की भूमिका घटना में सामने आती है तो पुलिस को निष्पक्ष जांच करते हुए कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन दोबारा प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें