फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिलाओं को दी जाएगी कमांडो ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ के महानिदेशक अरविंद रंजन ने वार्षिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जल्द महिला कमांडो दस्ता तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला दिवस पर फोर्स को और सशक्त बनाने के लिए में यह पहल की गई है। इसके लिए महिला फोर्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ में करीब छह हजार महिला कर्मचारी हैं। कमांडो ट्रेनिंग इनको नहीं बल्कि सीआईएसएफ में शामिल होने वाली महिलाओं को दी जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला कमांडो दस्ता जल्द ही मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पर तैनात किया जाएगा। हालांकि, मेट्रो में महिला अधिकारियों के नेतृत्व में सीआईएसएफ की अतिरिक्त टीमों का गठन किया जा चुका है।

शराब पीकर अकेले नहीं चल सकेंगे मेट्रो में

अब कोई शराब पीकर मेट्रो ट्रेन में अकेले यात्रा नहीं कर सकेगा। ऐसे यात्री को अपने परिवार के साथ ही सफर करने की अनुमति मिलेगी।

अभी तक शराब पीकर मेट्रो में हंगामा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाता था। अरविंद रंजन ने बताया कि शराब पीकर यात्रा करने वाले लोग अकसर ऐसी हरकत करते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है।

परिवार के साथ यात्रा कर रहे ऐसे लोगों को अब यात्रा करने की आजादी होगी, लेकिन उनकी हरकतों पर नियंत्रण करने की जिम्मेदारी परिवार की होगी। फिर भी अगर उनकी हरकतों से लोगों को दिक्कत होती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों पर CISF की मुस्तैदी

सीआईएसएफ के जवानों ने गत वर्ष 423 यात्रियों को ट्रैक पार करते दबोचा।

मेट्रो स्टेशनों पर खुदकुशी का प्रयास कर रहे छह लोगों को बचाया।

111 अभियान चलाकर 466 जेबकतरों को पकड़ा।

सुरक्षा जांच के दौरान 5 हथियार व 93 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें