फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: तीन लाख से अधिक अमेरिकी डॉलर के साथ कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, थाई एयरवेज की उड़ान से जा रहा था बैंकॉक

Sun, 05 May 2024 03:59 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक कोरियाई नागरिक को करीब 2.80 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कोरियाई नागरिक के सामान में कुल 3,39,000 अमेरिकी डॉलर पाए गए, जिनकी कीमत मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार लगभग 2.80 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ कर्मियों ने रविवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर एक कोरियाई नागरिक को करीब 2.80 करोड़ रुपये मूल्य के तीन लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि ले जाने के आरोप में पकड़ लिया। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि यात्री थाई एयरवेज की उड़ान से बैंकॉक जा रहा था और उसे देर रात करीब एक बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सुरक्षा जांच के दौरान रोक लिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अधिकारी ने कहा कि कोरियाई नागरिक के सामान में कुल 3,39,000 अमेरिकी डॉलर पाए गए, जिनकी कीमत मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार लगभग 2.80 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ ने यात्री और मुद्रा को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया, क्योंकि वह इतनी बड़ी मात्रा में मुद्रा ले जाने का कोई वैध कारण या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें