फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी MMS-2 को लेकर सिनेमा स्क्रीन फाड़े

Fri, 28 Feb 2014 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी प्रोडक्शन की फिल्म रागिनी MMS-2 का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने पूर्वी दिल्ली के मॉल में एक सिनेमा हॉल का स्क्रीन फाड़ दिया। वी3एस माॉल के फन सिनेमा के स्क्रीन को वीर शिरोमणि दल के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सिनेमा हॉल मालिक को बालाजी प्रोडक्शन की कोई भी फिल्म न दिखाने की चेतावनी दी थी। कार्यकर्ताओं के मुताबिक शुक्रवार को हॉल में बालाजी प्रोडक्शन की रिलीज होने वाली एक फिल्म दिखाई जानी थी।

इसी के विरोध में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वीर शिरोमणि दल के अध्यक्ष बॉबी ठाकुर उर्फ शेर सिंह ने आरोप लगाया कि बालाजी प्रोडक्शन की मालकिन एकता कपूर देश की संस्कृति के खिलाफ साजिश रच रही हैं। उन्होंने धारावाहिक जोधा-अकबर को लेकर पहले भी विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें