फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए खुफिया विभाग हुआ हाईटेक

Sat, 14 Jun 2014 03:34 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां का खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। आमतौर पर आधुनिक तकनीकों से दूर समझे जाने वाले पुलिसकर्मी अब इंटरनेट, ईमेल और व्हॉट्स एप जैसे आधुनिक व तेज सॉफ्टवेयरों से लैस होने शुरू हो गए हैं। ताकि सरकार को सूचना तेजी से भेजी जा सके।
विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक विधान सभा चुनावों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में खुफिया विभाग (सीआइडी) को हर छोटी-बड़ी हरकत के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।

फील्ड में मौजूद पुलिसकर्मी प्रत्येक गतिविधि की पुख्ता जानकारी फौरन अपने आला अधिकारी को पहुंचाएंगे। इसके लिए विभाग के आला अधिकारी व्हॉट्स एप और इंटरनेट के जरिए सीधे तौर पर अपने निचले स्तर के पुलिसकर्मियों से जुड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


आमतौर पर फील्ड में मौजूद खुफिया विभाग के पुलिसकर्मी किसी भी घटना, प्रदर्शन, जाम व विवाद की जानकारी अपने आला अधिकारियों को फोन पर तो देते हैं, लेकिन ताजा फोटो व वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इंतजार करना पड़ता है।

इसलिए अधिकारियों ने फील्ड में मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अपने मोबाइल फोन में इन आधुनिक सॉफ्टवेयरों को डाउनलोड करें। विभागीय सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव की आहट के बाद से सभी पार्टियों के धरना-प्रदर्शन, सभाओं, जाम लगाने व विरोध प्रदर्शनों पर खुफिया विभाग तुरंत जानकारी चाहता है।

अधिकारियों के इस आदेश के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों ने काम भी शुरू कर दिया है।

खुफिया विभाग के एक कर्मी के मुताबिक बृहस्पतिवार को खेड़ी गांव के युवक की हत्या के विरोध में बीके चौक व अजरौंदा चौक पर लगाए गए जाम व हंगामे की फोटो व वीडियो कुछ पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद रहते हुए अपने अधिकारियों को व्हॉट्स एप के जरिए तुरंत भेजी थी।

बाद में कई आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे भी थे। इसी तरह दो दिन पहले पर्वतीय कॉलोनी में पानी टैंकर से कुचल कर बच्चे की मौत के बाद जो बवाल हुआ था, उसके फोटो भी मौके से उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें