फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ ईसाई समुदाय का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर मंतर पर सैकड़ों लोगों ने की कानून रद्द करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने की मांग को लेकर ईसाई समुदाय ने शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इसका आयोजन कंसर्न क्रिश्चियन सिटीजन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और कानून के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जेल में बंद ईसाइयों को रिहा करने, अत्याचार रोकने और धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने की मांग की। माइकल विलियम ने दावा किया कि ईसाइयों पर धर्म परिवर्तन के नाम पर दबाव और प्रताड़ना बढ़ी है तथा कानून का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

डेनियल एडम्स ने कहा कि ईसाइयों पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के झूठे आरोप लगाए जाते हैं। प्रदर्शन में कई संगठन और विभिन्न चर्चों के पादरी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें