फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की तरह ही धर्मकांटे में चिप लगाकर सरिया चोर गैंग का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Tue, 02 May 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटे को रिमोट से कंट्रोल कर एनसीआर की बिल्डर साइटों से सरिया चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों को रविवार देर रात कोतवाली फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सात क्वेटल सरिया समेत तीन ट्राला और दो गाड़ी के साथ ही मशीन में फिट की गई चिप बरामद की है। पुलिस आरोपी गैंग के फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी और गैंग लीडरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


जल्दी काम होने पर हुआ शक
सेक्टर-119 में स्थित उन्नती बिल्डर की साइट पर काम चल रहा है। कंस्ट्रेक्शन में इस्तेमाल के लिए बिल्डर गाजियाबाद से सरिया मंगवाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से कंस्ट्रेक्शन साइट इंजीनियरों ने देखा कि लागत के हिसाब से माल ज्यादा आने के बावजूद भी कम पड़ता जा रहा है। इंजीनियरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। इसमें भी पता चला कि देर रात सरिया आने के साथ ही उनके धर्मकांटा पर काम करने वाले कर्मचारी बहुत ही तेजी से सरिया तोल देते थे। धर्मकांटे पर तैनात कर्मचारियों की जल्दी ही उनकी चोरी सामने लेकर आ गई।

शक होने पर कराई जांच तो सामने आई, सरिया चोरी
शक होने पर बिल्डर द्घारा धर्मकांटे पर जांच कराई गई। इसमें पता चला की कांटे के कर्मचारी ही कुछ न कुछ घालमेल कर रहे हैं। इसकी जांच करने में सामने आया कि पेट्रोल पंप की तरह ही धर्मकांटे में चिप लगाकर सरिया चोरी का खेल चल रहा है। जिससे बिल्डर को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


बिल्डर साइटों के धर्मकांटा कर्मचारियों से सांठगांठ कर, मशीन में करते थे गड़बड़ी
बिल्डर की शिकायत पर फेज-3 पुलिस पूछताछ में सरिया गिरोह में सलिप्त पांच लोगों को रविवार देर रात गढ़ी चौखड़ी के पास से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी रिजवान, आरिफ, कुशलपाल, फरीदाबाद निवासी आसिफ और हापुड़ निवासी ताहिर के रूप में हुई है। आरोपी बिल्डर साइटों पर लगे धर्मकांटा कर्मचारियों से सांठगांठ कर इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में एक चिप लगाकर उसे रिमोट से कंट्रोल कर लेते थे। आरोपी मशीन को कंट्रोल कर सरिया चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से उन्नति बिल्डर साइट से चोरी किया गया। सात टन सरिया बरामद किया है। आरोपी चोरी का सरिया अन्य दुकानों पर बेच देते थे।

दो साल में एनसीआर की बिल्डर साइटों से गिरोह कर चुका है, पांच करोड़ का सरिया चोरी
यह गैंग पिछले दो सालों से एनसीआर की बिल्डर साइटों के धर्मकांटों में चिप लगाकर करीब पांच करोड़ रुपये का सरिया चोरी कर चुका है। यह अनुमान पुलिस ने लगाया है। गिरोह के सदस्य ज्यादा पढ़े लिखे न होने के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक मशीन में चिप लगाकर उसे रिमोट से कंट्रोल कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से धर्मकांटा में लगने वाली तीन इलेक्ट्रॉनिक चिप, पांच रिमोट, धर्मकांटा की मशीन को ऑन ऑफ करने वाले तीन प्रिंटर व 26 कनेक्टर बरामद किए हैं।

गिरोह के सरगना का पता लगाने में जुटी पुलिस
इस गैंग के  सरगना विकाश नागर समेत एक अन्य अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, बिल्डरों ने इस गैंग का पता लगते ही अपने अपने धर्मकांटों की जांच शुरू करा दी है।  यह लोग गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, के क्षेत्रों में निर्माणाधीन साइटों पर कंपनियों के धर्मकांटा पर कर्मचारियों से सांठगांठ करके धर्मकाटा की मशीन में इलेक्ट्रानिक चिप लगाते थे।

पूछताछ में शातिर बदमाशों ने बताया कि हाल ही में इन्होंने सेक्टर-119 स्थित उन्नति ग्रुप की एक निर्माणाधीन साइट से रिमोट की मदद से करीब 50 टन सरिया में से सात टन सरिया चोरी कर लिया था। यह लोग चोरी किए गए सरिए को सस्ते दामों पर बेच देते थे। अभी तक यह लोग 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की सरिया चोरी कर बेच चुके हैं।

इनकी पहचान रिजवान, आरिफ, कुशलपाल सिंह, आसिफ, ताहिर के रूप में हुई है। इनके पास से तीन ट्राला, दो कार, धर्मकांटा में लगाई जाने वाली तीन इलेक्ट्रानिक चिप, पांच रिमोर्ट, कांटे में चिप फिट करने वाले उपकरण, धर्मकांटा की मशीन को ऑनऑफ करने वाली तीन प्रिंटर 26 कनेक्टर बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें