फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें चीनी मांझे ने कैसे थामी दिल्ली की रफ्तार, रेड लाइन मेट्रो प्रभावित

Mon, 16 Sep 2019 04:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पावर लाइन पर आया चीनी मांझा
  • स्पार्किंग से रेड लाइन पर मेट्रो की सेवा प्रभावित 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेड लाइन के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक पावर लाइन पर चीनी मांझा आ गया। इसके बाद हुई स्पार्किंग से रेड लाइन पर मेट्रो की सेवा कुछ देर के लिए प्रभावित रही। घटना शाम 4:35 बजे हुई। अचानक बिजली चमकने जैसी घटना के बाद मेट्रो ट्र्ेन रुक गई। एहतियातन सभी पहलुओं पर छानबीन की गई।
विज्ञापन


मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीलमपुर स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक हुए स्पार्क के बाद की गई छानबीन में पता चला कि चीनी मांझा ओएचई पर आ गया था। इसके कारण बिजली जैसी चमकी थी। यात्रियों का कहना है कि इस दौरान मेट्रो में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया था। 

पूरी छानबीन के बाद यात्रियों को इसमें रवाना किया गया। मेट्रो की रेड लाइन रिठाला से शहीद स्थल (गाजियाबाद नए बस अड्डा के पास) को जोड़ती है। मेट्रो की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अचानक चमक दिखने पर मेट्रो को रोककर छानबीन की गई। मेट्रो ने इस दौरान यात्रियों को ट्रेन से उतारने की बात नहीं कही है। केवल कुछ देर बाद सेवा सामान्य होने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें