फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने भरी ‘उड़ान’

Tue, 11 Feb 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव उड़ान -2014 का तीन दिवसीय कार्यक्रम सोमवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि मेरठ मंडलयुक्त मंजीत सिंह ने राकेट दागकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग की ओर से डीपीएसजी में आयोजित महोत्सव में 113 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कमिश्नर मंजीत सिंह ने कहा कि विज्ञान में अपार शक्ति है इसका प्रयोग कर समाज को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ो और आविष्कार करो की बात कही।

डीएम एसवीएस रंगाराव ने बच्चों को एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श मानकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने जिले में जल्द ही मैथ प्रतियोगिता आयोजित कराने की बात कही।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग, कला प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध व कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई। जिला कोर्डिनेटर विवेक सुदर्शन ने कहा कि परिणाम 12 फरवरी को घोषित होंगे।

अंग्रेजी नहीं वैज्ञानिक सोच दिलाएगी जीत: डीएम
उड़ान-2014 में सरकारी स्कूलों के साथ ही शहर के कुछ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी अपने मॉडल प्रस्तुत किए। एक ही हाल में एक तरह पब्लिक स्कूल के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में मॉडल का बखान कर रहे थे। सरकारी स्कूल के बच्चे हिंदी में अपनी बात कह रहे थे। सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा अंग्रेजी में बात न कर पाने और हिचक पर डीएम एसवीएस रंगाराव ने कहा कि अंग्रेजी के बजाय वैज्ञानिक सोच बच्चों को जीत दिलाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें