फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न होने से दुखी युवक ने जान दी

Sun, 24 Jan 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा स्थित प्रताप विहार कालोनी में शनिवार को एक युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मानें तो शादी के सात वर्ष बाद भी संतान नहीं होने से युवक तनाव में रहता था, जिसकी वजह से आए दिन घर में विवाद होता रहता था। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रताप विहार के मुख्य बाजार में बौद्धराज जाटव परिवार के साथ रहते हैं। बेटा लोकेश (28)  नोएडा की एक कंपनी में हेल्पर था। शादी के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई।

इसको लेकर आए दिन घरवालों से झगड़ा होता रहता था। इसकी वजह से वह काफी समय से तनाव में था। शनिवार को भी उसका परिवार वालों से झगड़ा हुआ था। दोपहर करीब एक बजे उसने अपने घर की चौथी मंजिल से कूद गया।
विज्ञापन


परिजनों को पता चलते ही वह आनन-फानन लोकेश को लेकर दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ खोड़ा कालोनी का कहना है कि मामला गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का लग रहा है, अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें