फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से छेड़छाड़ करता था पुजारी, हुई पिटाई

Tue, 14 Apr 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी तीन स्थित पुजारी पर एक सप्ताह पहले बच्चे के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। बाद में पूजारी को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


एनआईटी तीन चौकी क्षेत्र में एक धर्मस्थल है। सात अप्रैल को पास ही रहने वाला चार साल का बच्चा प्रसाद लेने के लिए गया था। आरोप है कि धर्मस्थल के पुजारी ने बच्चे के साथ छेड़छाड़ की थी।

बच्चे ने परिजनों को यह बात बताई थी। सोमवार देर शाम बच्चे के परिजन पुजारी से पूछताछ करने पहुंचे थे। पुजारी ने विरोध किया तो बात बढ़ गई, इस बीच धर्मस्थल में मौजूद और लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और पूजारी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एनआईटी तीन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला सात अप्रैल का है। पुजारी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें