फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: चोरी के शक में बच्चे को दो घंटे तक बंधक बनाकर की मारपीट, शरीर पर निशान बयां कर रहे बर्बरता

Wed, 15 Nov 2023 07:49 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

बच्चे के शरीर पर पिटाई करने के निशान भी हैं। पड़ोसियों ने स्कूल मालिक को बच्चा द्वारा चोरी नहीं करने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में चोरी के शक में बच्चे को दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। परिजनों ने सोरखा गांव स्थित स्कूल के मालिक और साथियों पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। घटना के बाद से बच्चा सहमा हुआ है। एसीपी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोरखा गांव निवासी पवन कुमार ने कहा है कि दिवाली के मौके पर वह बुलंदशहर स्थित पैतृक गांव गया था। घर पर पत्नी और बेटा कृष्ण (11) था। सोमवार को पवन की गाय कहीं चली गई। कृष्ण पैदल ही सोरखा गांव में गाय की तलाश कर रहा था। आरोप है कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास गांव के पास स्थित एक स्कूल के मालिक और उसके साथियों ने कृष्ण को चोरी के शक में बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बच्चे के शरीर पर पिटाई करने के निशान भी हैं। पड़ोसियों ने स्कूल मालिक को बच्चा द्वारा चोरी नहीं करने की बात कही। इसके बाद स्कूल मालिक ने बच्चे से पवन का नंबर लेकर स्कूल बुलाया। घर पर नहीं होने की वजह से बच्चे को लेने के लिए पत्नी पहुंची। पत्नी को बच्चे ने आपबीती बताई। पड़ोसियों ने भी इसकी गवाही दी। इसके बाद थाना सेक्टर-113 पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें