फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के साथ बढ़ रही ठंड : एनसीआर की हवा फिर हो गई खराब, दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार, पारा भी लुढ़का

Wed, 15 Nov 2023 04:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान घटेगा, जिससे आने वाले दिनों में भी स्तर बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बदली मौसमी दशाओं ने हवा को बिगाड़ दिया है। दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दिवाली के एक दिन पहले दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 300 के नीचे पहुंच गया था, जो एक बार फिर से बढ़कर मंगलवार को 397 पर पहुंच गया। यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा रहा। वहीं गुरुग्राम में एक्यूआई 386 रहा। लोगों को अभी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तो एक्यूआई 400 को पार कर गया।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में फैल नहीं पा रहे, जिस कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान घटेगा, जिससे आने वाले दिनों में भी स्तर बढ़ने का अनुमान है।

भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में सुबह के समय प्रमुख सतही हवाएं शांत रहीं जिस कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पाए। वहीं उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली ठंडी मध्यम स्तर की हवा ने स्थिति को और खराब बनाया। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। बुधवार को भी स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है।

दिल्ली में प्रमुख सतही हवा उत्तर-पश्चिम/उत्तर-पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और हल्का कोहरा छा सकता है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। जबकि बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हल्के कोहरे के साथ दिल्ली में मुख्य सतही हवा आठ किमी प्रति घंटे की गति से पूर्वी दिशाओं से चल सकती है।

मिक्सिंग हाइट 1400 मीटर दर्ज
संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। वहीं 17 नवंबर तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। अगले छह दिनों में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। मंगलवार को अधिकतम मिक्सिंग हाइट 1400 मीटर दर्ज की गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 400 के पार
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तो एक्यूआई 400 को पार कर गया। नेहरू नगर में सबसे ज्यादा 450 दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का 384, गाजियाबाद का 356, ग्रेटर नोएडा का 348, गुरुग्राम का 386 और नोएडा का प्रदूषण सूचकांक 364 दर्ज किया गया।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली सबसे ज्यादा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 397 दर्ज किया गया।  
विज्ञापन

सामान्य से तीन डिग्री कम रहा पारा 
दिल्ली में पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने की आशंका है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले सात दिनों तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी गिरने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें