रेखा गुप्ता विभिन्न विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के लिए सोमवार शाम को तीन दिन के लिए बिहार दौरे पर रवाना होंगी। वह बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और जनसभाएं करेंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह बिहार का तीसरा चुनावी दौरा होगा। वह तीन दिनों में 12 से 15 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी। इस दौरान रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन की अपील करेंगी। रेखा गुप्ता अपने दौरे की शुरुआत बंकिपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा से करेंगी। चार नवंबर को उनका प्रचार कार्यक्रम सिवान, बड़हरिया, बैकुंठपुर और आसपास की विधानसभाओं में रहेगा।
पांच नवंबर को रेखा गुप्ता अरवल, गया शहर, औरंगाबाद और गौराबोड़ाम विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। छह नवंबर को मुख्यमंत्री भागलपुर, वारसलीगंज, हिसुआ और दिनारा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं और रोड शो में शामिल होंगी।