फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो गाय के नाम पर वोट मांगते हैं, उन्हें चारा भी देना चाहिए : केजरीवाल

Fri, 11 Jan 2019 09:02 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग गाय के नाम पर वोट मांगते हैं उन्हें उनके लिए चारा भी उपलब्ध कराना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें बवाना के दौरे में बताया गया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एमसीडी ने दो साल से इलाके में एक गोशाला को फंड जारी नहीं किया है।

विकास मंत्री गोपाल राय के साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर पश्चिम जिले में बवाना में दिल्ली सरकार तथा नगर निगम के वित्त पोषित ‘श्री कृष्ण गोशाला’’ का दौरा किया। गोशाला के दौरे के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी गाय के नाम पर वोट नहीं मांगती।
विज्ञापन


गोशाला के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा शासित एमसीडी ने दो वर्षों से अपने हिस्से के फंड जारी नहीं किए हैं। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने गोशाला को अपने हिस्से की निधि जारी कर दी है लेकिन एमसीडी ने अभी तक अपना हिस्सा नहीं दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जो गाय के नाम पर वोट मांगते हैं उन्हें गायों को चारा भी देना चाहिए।’’ उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें गायों के नाम पर वोट मिलते हैं लेकिन वे गायों को चारा देने से इनकार करते हैं जो सही नहीं है। गायों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि मंत्री राय और आप सरकार ने हाल ही में पक्षियों और पशुओं के लिए एक नीति पेश की है। घुम्मन हेड़ा इलाके में एक गोशाला का ‘‘आधुनिकीकरण’’ किया जाएगा।  श्री कृष्ण गोशाला 36 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली है। इसमें 7,740 मवेशी रखे जाने की क्षमता है और वहां 7,552 मवेशी हैं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें