पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार जब दंपति सुनवाई के बाद वापस लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग उनसे बहस करने लगे और धीरे-धीरे ये बहस मारपीट में बदल गई। दंपति को वकीलों की भीड़ ने घेर लिया और उन्होंने दंपति की कार भी रोकी।
पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आईपीसी की धारा 354(छेड़छाड़), 323(चोट पहुंचाना), 341 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है हम मामले की जांच कर रहे हैं।
साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि 'आरोपी वकील को भी चोट लगी है। उसे गाल पर चोट लगी है जो किसी नुकीली चीज से लगी लगती है। सुनवाई के बाद आरोपी वकील ने आरोप लगाया कि पहले महिला ने उसे पीटना शुरू किया था। आरोपी के अनुसार कोई छेड़छाड़ नहीं हुई ना ही उसने किसी को मारा है।'
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने बचाव में मारपीट की थी। आरोपी वकील ने भी एक शिकायत दर्ज कराई है।