फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज खिलाड़ी तान्या सचदेव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, खिलाड़ियों को तैयार करने में सहयोग को तैयार

Tue, 19 Oct 2021 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्पोर्ट्स अकेडमी में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र खेल के विषयों में ही स्नातक की डिग्री भी प्राप्त करेंगे, जिससे बाद में उन्हें नौकरी मिलने के समय यह उनकी एक उपाधि के रूप में भी काम करे...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शतरंज खिलाड़ी तान्या सचदेव ने आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तान्या सचदेव को महिला टीम विश्व चैम्पियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तान्या जैसी खिलाड़ी केवल अपने घर-परिवार का ही नहीं, पूरे देश का गौरव बढ़ाती हैं और उनके खेल के जज्बे के कारण अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होकर जीत की तरफ कदम बढ़ाते हैं। इसलिए पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है कि वह अपने इन होनहार खिलाड़ियों का पूरा-पूरा साथ दे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्पोर्ट्स अकेडमी में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में छात्र खेल के विषयों में ही स्नातक की डिग्री भी प्राप्त करेंगे, जिससे बाद में उन्हें नौकरी मिलने के समय यह उनकी एक उपाधि के रूप में भी काम करे। तान्या सचदेव ने कहा कि वे भी नये खिलाड़ियों को तरासने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें