फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दवा लेने से पहले एक्सपायरी जांचें, खुद से न लें दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईपी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुई जागरूकता रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दवा लेने से पहले उसकी एक्सपायरी जांचना और बिना चिकित्सकीय सलाह के खुद से दवा न लेना बेहद जरूरी है। इसी संदेश के साथ गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन फार्मास्युटिकल साइंसेज (सीईपीएस) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 400 छात्र, शिक्षक, कर्मचारी, पूर्व छात्र और स्वास्थ्य पेशेवर शामिल हुए।
विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली और वॉकथॉन का आयोजन हुआ। छात्रों ने नो सेल्फ-मेडिकेशन, राइट मेडिसिन-राइट डोज-राइट टाइम और पहले प्रिस्क्रिप्शन, फिर दवा जैसे संदेशों के जरिए सुरक्षित दवा इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में फार्मासिस्ट शपथ, मेडिकेशन काउंसलिंग और पेशेंट सेफ्टी डेस्क, विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें