फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्टेशन महोत्सव में रेलवे की विरासत और विकास यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को स्टेशन महोत्सव आयोजित किया गया। भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत, विकास यात्रा और सुविधाओं से लोगों को जोड़ने के लिए हुए कार्यक्रम में यात्रियों, स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के ऐतिहासिक स्टेशनों में शामिल है। लाल किले के पास स्थित वर्तमान स्टेशन भवन 1903 में आम लोगों के लिए खोला गया था। यह स्टेशन दिल्ली और उत्तर भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
महोत्सव में स्टेशन के इतिहास और रेलवे की विकास यात्रा पर प्रदर्शनी लगाई गई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए और लघु फिल्म दिखाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्टेशन परिसर में रेलवे से जुड़ी कलाकृतियों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल भी लगाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें