फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत की कई ट्रेनों की समय सारणी में होगा बदलाव

Wed, 17 Apr 2019 04:26 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने मॉनसून के दौरान दक्षिण भारत की तरफ आवागमन करने वाली ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 10 जून से दिल्ली से संचालित होने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का समय इस दौरान बदल जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार सेंटर फॉर इंफॉरमेशन सिस्टम को साफ्टवेयर में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था अक्तूबर तक लागू रहेगी। दरअसल कोंकण रेलवे रूट पहाड़ियों से घिरा है। यह सबसे खतरनाक रूट भी है। चट्टानों के दरकने का खतरा बना मॉनसून के दौरान बना रहता है।

इसे ही ध्यान में रख इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी जाती है। ट्रेन संख्या 22633/22634 निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम साप्ताहिक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12431/12432 त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22413/22414 मडगांव राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12449/12450 गोवा संपर्क क्रांति, ट्रेन संख्या 22653/22654 निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम, ट्रेन संख्या 22655/22656 निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम, ट्रेन संख्या 12617/12618 मंगला एक्सप्रेस,  ट्रेन संख्या 12217/12218 केरल संपर्क क्रांति, ट्रेन संख्या 22659/22660 कोच्चिवेली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12483/12484 अमृतसर-कोच्चिवेली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12283/12284 एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस की समय सारणी बदली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें