फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा ब्रॉट डेड लाए गए थे रोहित शेखर तिवारी

Wed, 17 Apr 2019 04:16 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे दिवगंत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया। तबियत खराब होने पर शाम करीब 4 बजकर 41 मिनट पर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया। जांच के  बाद डॉक्टरों ने रोहित को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि रोहित की मौत हार्ट अटैक से हुई। अस्पताल में रोहित की मां उज्ज्वला और पत्नी अपूर्वा शुक्ला भी मौजूद थीं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


देर रात दक्षिणी दिल्ली पुलिस के डीसीपी विजय कुमार ने बताया रोहित के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। एम्स में बुधवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में रोहित तिवारी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी मौत के पीछे के कारणों की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

 डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस का कहना था कि रोहित तिवारी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। मंगलवार शाम उनके कमरे में जब घर का नौकर खाना देने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर लेटे रोहित के मुंह से खून आते देखा था। साथ ही तकिए पर भी खून जमा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन


लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला था पिता का नाम
डीएनए जांच के बाद रोहित को एनडी तिवारी के बेटे के रुप में कोर्ट से मान्यता मिली थी। साल 2008 में रोहित ने कोर्ट में एनडी तिवारी के बेटे होने का दावा किया था, इस मामले को खारिज करने के लिए एनडी तिवारी की ओर से अपील भी की गई थी, एक लंबी सुनवाई के  बाद कोर्ट ने डीएनए जांच के बाद फैसला सुनाया। पिछले वर्ष 18 अक्तूबर को एनडी तिवारी का निधन हुआ था। 11 मई 2018 को मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित तिवारी वैवाहिक बंधन में बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें