फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान, एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश; मंगलवार से दो दिन का यलो अलर्ट

Sun, 25 Aug 2024 01:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार से दो दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार को बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। लोग दिनभर उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, मंगलवार से दो दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 40 प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेगी। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में सुबह बारिश की फुहार के साथ हुई। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।दिनभर बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक पूसा में 7 मिमी, पीतमपुरा में 4.5 मिमी व डीयू में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को भी तेज हवा चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें