फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज और कल बारिश के आसार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Thu, 27 Aug 2020 04:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में आज बारिश की उम्मीद - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान से आम जनजीवन परेशान है। उधर आईएमडी का हवाला देते हुए केंद्रीय जल आयोग ने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी और पश्चिमी एमपी के उपखंड के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए अचानक से आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा का यहां उच्च जोखिम की बात भी कही है। 

विज्ञापन




वहीं राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिन से उमस से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश तो कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस कारण से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। 

बुधवार को सुबह सवेरे आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन 10 बजे केबाद तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 दर्ज हुआ। अधिकतम आद्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है। इस कारण से उत्तर भारत के इलाकों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, व दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है। दो दिन बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें