ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थानाक्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची से बीते मंगलवार दोपहर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी आगाहपुर निवासी राकेश को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी तृतीय नोएडा सेंट्रल पीपी सिंह ने बताया ईकोटेक-3 थानाक्षेत्र में गांव के पास बनी इमारत में कुछ कामगार परिवार सहित किराए पर रहते हैं। मंगलवार दोपहर को यहां रहने वाले एक कामगार की 12 वर्षीय बच्ची खेत गई थी।
इसी दौरान आगाहपुर निवासी राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसीपी ने बताया आरोपी चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह नशे का आदि है।