शहर में पैदल यात्रियों के अलावा अब बदमाशों की नजर वाहनों पर चलने वाली महिलाओं पर भी है। शुक्रवार को सेक्टर-56 थाना एरिया में सामने आई वारदात में अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर जा रही बुजुर्ग महिला से बाइकसवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली।
वारदात के बाद युवती से स्कूटी से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आ पाए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-57 निवासी ज्योतसना सोनी अपनी मां के साथ शुक्रवार को स्कूटी पर टेलरिंग शॉप पर जाकर वापिस घर लौट रही थी। रास्ते में जब वह स्कूटी चला रही कि पीछे से बाइक पर दो युवक तेजी से उनके पास आए।
उसकी मां समझ पाती उससे पहले युवक ने बुजुर्ग महिला के गले में झपटा मारते हुए सोने की चेन तोड़ ली। महिला के शोर मचाने पर युवक बाइक लेकर फरार हो गए हालांकि घटना के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए महिला ने स्कूटी से पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।
घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मसमने कर जांच कर रहे एएसआई जगदीश चंद के मुताबिक आसपास के एरिया में छानबीन की जा रही है।