फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट का विरोध किया, तो मार दी गोली

Sat, 06 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-50 के पॉश इलाके में दिनदहाड़े शनिवार को महिला रिश्तेदार से चेन लूट का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रोजेक्ट मैनेजर को गोली मार दी, जिससे वे घायल होकर जमीन पर गिर गए। दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हरिद्वार निवासी आशीष जैन परिवार सहित सेक्टर-50 के एफ-2 स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। वे एक्सप्रेसवे स्थित एक आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। अभी घर पर उनकी पत्नी के भाई अपने परिवार सहित आए हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:10 पर वे अपने दो बच्चियों और अपने साले की पत्नी शिल्पी व उसकी दो साल की बच्ची के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित जैन मंदिर जा रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पीछे से दो बाइक सवारों ने शिल्पी की चेन खींचने का प्रयास किया। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था। जबकि, दूसरे बदमाश ने चेहरा नहीं ढका था। वारदात होते ही आशीष हेलमेट पहने एक बदमाश से भिड़ गए। इस दौरान दूसरे बदमाश ने उनको गोली मार दी। गोली उनकी कोहनी में लगी और वह गिर पड़े। इस दौरान लूट का प्रयास नाकाम होते देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी और पीड़ित को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल लाए। सूचना मिलते ही शहर में पुलिस चेकिंग में दो संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं। थाना सेक्टर-49 पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छह महीने पहले मां की भी लूटी थी चेन

आशीष जैन की मां से छह महीने पहले चेन लूट की इसी स्थान पर वारदात हुई थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, सोसायटी के चेयरमैन रवींद्र बाजपेयी ने बताया कि पड़ोस की सोसायटी से 15 दिन पहले बदमाशों ने सुबह की सैर पर निकले एक युवक से पर्स, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें