फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को कैसे मिलेगा पानी

Sun, 30 Nov 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से दिल्ली पानी पहुंचने के मामले से अभी पर्दा उठता नहीं दिखाई पड़ रहा। उम्मीद थी कि शनिवार को दिल्ली में पानी देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरी झंडी दे देंगे। इस तरह का वादा प्रदेश भाजपा भी कर रही थी लेकिन अब इस फैसले पर केंद्र सरकार के निर्णय पर निगाहें टिक गई है।
विज्ञापन


दरअसल इस मुद्दे पर 1 दिसंबर को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बैठक बुलाई है। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी मौजूद रहेंगे।

लिहाजा अब यह कयास लगाया जा रहा है कि इसी बैठक में मुनक नहर में  हरियाणा और दिल्ली के बीच हुए समझौते के आधार पर पानी छोड़ने से जुड़ा फैसला होगा।

मालूम हो कि लंबे समय से करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मुनक नहर में हरियाणा सरकार के पानी छोड़ने का इंतजार किया जा रहा है। ताकि पश्चिमी दिल्ली के लोगों की प्यास बुझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें