फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो गांजे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए यूनिट ने 13 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस अन्य दो आरोपियों से भी उसके नेटवर्क को जोड़ रही है।
विज्ञापन


देर रात सूचना मिली कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गांजे की सप्लाई होने वाली है। सीआईए टीम ने  साढ़े तेरह किलो गांजा ले जा रहे युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के नुहान निवासी रामकरण के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पुराने गुड़गांव के अलावा आसपास के गांवों में गांजे की सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही दिल्ली समेत आसपास के एरिया से गांजा लाकर छोटी पुड़िया बना बेचने की बात भी कबूली। गौरतलब है कि शुक्रवार को पकड़े गए दो तस्करों ने भी पुलिस के सामने यही बात कबूली थी। इस खुलासे के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें