फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में कर दी फायरिंग और थर्रा उठा इलाका, अगले दिन गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
12 - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में सोमवार रात बड़े भाई की शादी के दौरान खुशी में दो छोटे भाइयों ने इस कदर फायरिंग की कि पूरा इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। शादी में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

विज्ञापन


मंगलवार वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपी की पहचान सलमान 21 और शावेज मालिक अठारह के रूप में हुई है। दोनों ही चचेरे भाई कबीर नगर इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को इनके बड़े भाई शोएब मलिक की बरात जाना थी। कर्दम पुरी में बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान खुशी में सलमान और शावेज ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ हवा में गोलियां चलाना शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने वीडियो बना ली। सुबह होते -होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस अधिकारियों तक जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। 

बाद में आरोपियों की पहचान कर मंगलवार शाम सलमान और शावेज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचे भी बरामद कर लिए गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें