फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी, हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश  

Wed, 09 Oct 2019 07:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घायल कारोबारी फतेह सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भलस्वा इलाके में सोमवार रात रंजिश में एक हार्डवेयर कारोबारी को गोली मार दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि घायल कारोबारी की पहचान फतेह सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सोनू सपरिवार मुकुंदपुर इलाके में रहता है। उसकी इलाके में ही हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार रात 12 बजे पुलिस को कारोबारी को गोली मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली सोनू के कंधे पर लगी थी।

जांच में पता चला कि एक माह पहले सोनू का कुछ लोगों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस दौरान बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया गया था। सोमवार रात सोनू अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन-चार लोग उसके पास पहुंचे, जिनसे उसका झगड़ा हुआ था। इन लोगों ने उस पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें