अगर आप क्रिकेट के साथ खाने-पीने के शौकीन हैं तो आईपीएल आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है। शहर के कई नामचीन होटलों और रेस्टूरेंट में ऐसा इंतजाम किया गया है। बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट के साथ कई तरह के खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। वह भी 350 से 1200 रुपये के बीच में। इसके लिए शहर के होटलों में पूरी तैयारी है।
अमूमन आईपीएल जायका देने वाले होटलों व रेस्टोरेंट में 3-5 बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। कहीं आईपीएल टीम के नाम पर तो कहीं क्रिकेटरों के नाम पर जायका परोसा जा रहा है। वहीं ड्रिंक के नाम क्रिकेट शॉट के आधार पर रखे हुए है। क्रिकेट मैच के शेड्यूल के अनुसार सारा मेन्यू तैयार किया गया है। कहीं बफेट सिस्टम है तो कहीं सर्विस दी जाएगी। हर जगह बुकिंग चालू है। सेक्टर-29, डीएलएफ फेज-4 सहित कुछ अन्य जगहों पर फैमिली बॉक्स भी बनाया गया है।
सेक्टर-15 के एक होटल में हेलीकॉप्टर शॉट, ऑल राउंडर, डेयर डेविल्स, ब्रिज, रिस्की शॉट, नाइट राइडर फेवरेट, गूगली, हैट्रिक स्पीनर, अपर कट, दूसरे नाम से ड्रिंक तैयार किए गए हैं। शॉट की तरह उसके फ्लेवर भी हैं। जो दर्शकों को लुभाएंगे। सेक्टर-17 फूड कॉटेज में मंगलवार देर शाम आईपीएल मेन्यू का ओपनिंग किया गया है। इसमें बफेट सर्विस के साथ वेज फूड टीम के नाम से परोसा जा रहा है।
डीएलएफ फेज-4 के रेस्टोरेंट कॉर्डिनेटर राजेश सेहरावत ने बताया कि आईपीएल के मद्देनजर नया मेन्यू शुरू किया गया है। इस मेन्यू में हमारे ट्रेंड शेफ पांच अलग-अलग तरीके से बनाए सूप व सॉस पेश करेंगे। साथ में मुर्ग मलाई टिक्का, शाही फिश टिक्का, अफगानी मुर्ग और अजवानी मशरूम टिक्का पेश किया जाएगा।
कुछ खास मेन्यू पर एक नजर
-हैट ट्रिक जूस (गाजर व सेब का मिश्रित जूस)
-किंग्स इलेवन (अमृतसरी लस्सी)
-चेरी बॉल (कोल्ड चेरी सूप)
-फूल टॉस (वेजिटेबल सूप)
-लेग स्पिन (पाइनेपल पिज्जा)
-ऑफ स्पिन (पीपर पिज्जा)
-स्क्वायर कट (तंदूरी लेग पीस)
-ब्लॉक होल (पनीर टिक्का)
-एक्रॉस द लाइन (फ्राइड फिश)
-चेन्नई सुपर किंग्स क्रिप्सी हनी चिल्ली
-डेक्कन चार्जर बारबेक चिकेन साउसेज
-दिल्ली डेयरडेविल्स डेविल्ड चिकेन
-नाइड राइडर फ्रेश ब्लैक ग्रैप्स जूस