फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध

Wed, 08 Apr 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की सड़कों से 15 साल पुराने वाहनों को हटाने को लेकर माथापच्ची में जुटे परिवहन विभाग की मुश्किल और बढ़ गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कहा है दिल्ली की सड़कों पर डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने वाहनों को हटाया जाए। यही नहीं एनजीटी ने इस संबंध में 9 अप्रैल तक परिवहन विभाग से रिपोर्ट देने को कहा है। सवाल यह है कि अभी तक परिवहन विभाग 15 साल पुराने वाहनों के ही आंकड़े जुटाने में लगा था अब नए आदेश ने विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं। विभाग के मुताबिक 1.53 लाख डीजल वाहन 10 साल से ज्यादा पुराने हैं, जिन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि विभाग 15 साल पुराने वाहनों पर कार्रवाई को लेकर अभी तक असमंजस में है। विभाग ने 15 साल पुराने वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन पर रोक तो लगा दी मगर अभी तक सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसने मेें नाकाम रही है। यही नहीं चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब विभाग से 15 साल पुराने वाहनों की डिटेल रिपोर्ट सरकार ने मांगी तो वह उपलब्ध कराने में नाकाम रही। अब विभाग को इस संबंध में कैटेगरी वाइज 15 साल पुराने वाहनों के आंकड़े जुटाने के लिए कहा गया है।

विभाग अभी इन आंकड़े को जुटाता उससे पहले 10 साल पुराने डीजल वाहनों को हटाने को लेकर नया आदेश जारी हो गया है। अब विभाग को एनजीटी को 9 अप्रैल तक इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई इसकी रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आदेश में ओवरलोडेड ट्रकों, बॉर्डर पर चेकिंग जैसे अभियान पहले से चल रहे हैं। डीजल के पुराने वाहनों को हटाने को लेकर आदेश के मुताबिक काम किया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञ प्रदूषण से निपटने के लिए वाहनों को हटाने को सार्थक उपाय नहीं मानते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहनों को हटाने के बजाए उनके फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक राजधानी में 6.24 लाख वाहन डीजल से चलते हैं। इनमें निजी वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें 1.53 लाख वाहन 10 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं। जबकि 34659 व्यावसायिक डीजल वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें