फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस तरह स्कूलों में होगी छात्राओं की सुरक्षा

Wed, 29 Apr 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2015-16 में किए जाने वाले कार्यों के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के बीच बैठक हुई, जिसमें छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा, राइट टू एजूकेशन, बालकों में नैतिक गुण व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया। इन प्रमुख बिंदुओं को पूरे वर्ष सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

गांव हबीबपुर स्थित चौधरी केशराम इंटर कॉलेज में डीआईओएस पीके उपाध्याय और जनपद के सभी इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ करीब 2 घंटे तक वार्ता चली। जिसमें 15 प्रमुख बिंदुओं पर कार्य करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए वर्कशॉप का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत छात्राओं को उनके अधिकारों व उनके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार का मुंहतोड़ जवाब देने के बारे में बताया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन की मदद ली जाएगी। छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों में प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाने व गार्डों की तैनाती के लिए भी कहा गया। छात्र-छात्राओं के आने जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को दुरुस्त कराए जाने के आदेश दिए है। शिक्षा के अधिकार का 100 फीसदी पालन किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

हथियार लाने वालों पर कार्रवाई
डीआईओएस ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि यदि कोई व्यक्ति विद्यालय परिसर में हथियार लेकर आता है तो इसकी सूचना तुरंत थाने में देकर उस पर कार्यवाई कराई जाए। इसके अलावा पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें