फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीसीटीवी से रखी जाएगी शहर के ट्रैफिक पर नजर

Tue, 19 Jan 2016 07:07 PM IST
जितेंद्र राठी/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। कैमरों के लिए बैंड विर्थ मिलने को लेकर आ रही दिक्कत को बीएसएनएल के साथ मिलकर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं हाईवे पर लगने वाले सीसीटीवी के लिए एनएचएआई से औपचारिक अनुमति मांगी गई है। हाईवे और बाजारों में सीसीटीवी लगने के बाद आसानी से शहर में लगने वाले जाम और यातायात पर नजर रखी जा सकेगी।

निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर 61 सीसीटीवी लगाने की योजना है। इस पर नवंबर, 2015 में काम शुरू हुआ था। सीसीटीवी शहर के राजीव चौक, इफको चौक, सिग्नेचर टावर, सदर बाजार, मिनी सचिवालय, सेक्टर-31 क्रॉसिंग समेत अन्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन


इन सीसीटीवी में बढ़िया क्लालिटी के साथ नाइट विजन होंगे, जिससे रात के अंधेरे में भी साफ पिक्चर कैद होगी। इनमें 44 फिक्स कैमरे 100 मीटर रेंज के होंगे। 12 पेन टिल्ट जूम कैमरे 550 मीटर तक की दूरी, 5 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रडार(एएनपीआर) कैमरे होंगे।

कहां और कितने लगेंगे सीसीटीवी
11 सीसीटीवी राजीव चौक, 7 इफको चौक, 5 सिग्नेचर टावर, 11 सदर बाजार, एक अग्रसेन चौक, 3 पोस्ट ऑफिस चौक, 4 सोहना चौक, 5 लघु सचिवालय और 4 कैमरे सेक्टर-31 क्रॉसिंग पर लगेंगे।

सचिवालय में स्थापित किया जाएगा कंट्रोल रूम
योजना के तहत निगम के स्टॉक में कैमरे आ गए हैं। इसके साथ ही शहर के व्यस्त सदर बाजार में सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही हाईवे पर पड़ने वाले चौकों पर सीसीटीवी लगाने के लिए एनएचएआई से औपचारिक अनुमति मांगी गई है।


सीसीटीवी को बैंड विर्थ देने के लिए कई कंपनियों से बात की गई, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी। इसके बाद बीएसएनएल के साथ मिलकर बैंड विर्थ की समस्या का समाधान निकाला गया है, ताकि सीसीटीवी सुचारू रूप से काम कर सकें।

सीसीटीवी की कमांड पुलिस के पास रहेगी। इसके लिए कंट्रोल रूम सचिवालय में स्थापित किया जाएगा। जिसकी वहां से 24 घंटे मॉनीटरिंग की जाएगी। किसी भी घटना या दुर्घटना को देखने के लिए सीसीटीवी में 30 दिन का डाटा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें