दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
डीटीसी बसों में इंटरनेट प्रोटोकाल (आईपी) कैमरा लगवाएगी, जिससे डीटीसी मुख्यालय में बैठा अधिकारी चाहे तो कैमरे से बस के अंदर का नजारा देख पाएगा।
उसे यह देखने के लिए किसी कंप्यूटर के बड़े स्क्रीन की जरूरत नहीं होगी बल्कि अपने स्मार्ट मोबाइल फोन पर भी देख पाएगा। दिल्ली सरकार ने बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना को बीते माह ही मंजूरी दी है।