फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: गाजियाबाद में लड़कियों ने मारी बाजी, 10वीं में निष्ठी और 12वीं में रिद्धिमा, नितिमा ने किया टॉप

Mon, 13 May 2024 05:30 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे 2024 जारी किए। गाजियाबाद में टॉप-3 में छात्राओं ने बाजी मारी है। 10वीं में निष्ठी तो 12वीं में रिद्धिमा और नितिमा ने किया जिला टॉप किया है। सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के अलावा उनके अभिभावकों ने भी बधाई दी।
 
विज्ञापन
निष्ठी और नितिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। परिणाम देख छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आईसीएसई की तरह सीबीएसई में भी छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप-3 में एक भी छात्र अपना स्थान नहीं बना सका। 10वीं में इंदिरापुरम के सनवैली इंटरनेशनल स्कूल की निष्ठी ने 99.6 और 12वीं में केडीबी स्कूल की रिद्धिमा और इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा की छात्रा नितिमा मोगा ने भी 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया।

विज्ञापन


10वीं में दूसरा स्थान गुरुकुल द स्कूल की छात्रा अनन्या तिवारी ने हासिल किया। उन्होंने 99.2 फीसदी, डीपीएसजी मेरठ रोड की जान्हवी गोयल, इसी स्कूल के स्मयन अग्रवाल, डीपीएसजी वसुंधरा की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने 99 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 12 वीं में गुरूकुल द स्कूल की छात्रा अनुष्का उपाध्याय ने 99.4 अंकों के साथ दूसरा, इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा प्रांजलि खन्ना ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के अलावा उनके अभिभावकों ने भी बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें