एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ग्रेटर नोएडा की समीक्षा शर्मा ने 12वीं क्लास में 94.60 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा भाटी ने 94% अंको के साथ दूसरा स्थान, और रिया बैसोया ने 93.60% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सिया सिंघानिया और भूमिका ने 93.20% अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया तथा कुमारी अवंती शर्मा ने 91.80% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 97% रहा व कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 96% रहा। कक्षा 10 में प्राची तोंगर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूद्र शर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा कृष्टी विकल, हर्ष कुमार व निखिल भाटी ने 89% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक करतार सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम तथा सकारात्मक सोच को सफलता का मूल मंत्र बताया। प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।