फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं आज से, कोरोना से बचाव के पूरे इंतजाम, एक कक्ष में बैठेंगे 18 परीक्षार्थी

Tue, 26 Apr 2022 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते साल बोर्ड ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए एक बार के लिए बोर्ड की परीक्षाएं 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ दो सत्रों में आयोजित करने की घोषणा की थी। पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में संपन्न हो चुकी हैं, जबकि अब दूसरे सत्र (टर्म-2) की परीक्षाओं की शुरुआत हो रही हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की टर्म 2 का मंगलवार को दसवीं का पेटिंग, गुरुंग, शेरपा व थाई भाषा का पेपर है। मुख्य विषय अंग्रेजी की परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। 26 अप्रैल को बारहवीं का आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों का पेपर है। मुख्य विषयों की परीक्षाएं दो मई से शुरू होंगी। इस दिन हिंदी का पेपर है। कोरोना महामारी के कारण सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक कमरे में केवल 18 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा।

विज्ञापन


बीते साल बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए एक बार के लिए बोर्ड परीक्षाएं 50-50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ दो सत्रों में आयोजित करने की घोषणा की थी।

दस बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा
परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे से प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा और 9.45 तक विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंच सकेंगे। दस बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश कार्ड (एडमिट कार्ड) पर विद्यार्थी के माता-पिता के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। बोर्ड ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

मुख्य दिशा-निर्देश
-परीक्षार्थियों को नीले या काले स्याही या जेल पेन से परीक्षा देनी होगी।
-मधुमेह से पीड़ित विद्यार्थियों को ही परीक्षा कक्ष में खाने-पीने की वस्तुए ले जाने की अनमुति होगी।
-परीक्षार्थी को अपनी पारदर्शी पानी की बोतल, गलव्स व सैनिटाइजर लेकर आना होगा।
-दो गज की सामाजिक दूरी का हर समय पालन करना होगा।
-केंद्राधीक्षक को कोविड से बचाव की सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
-परीक्षार्थियों, सुपरिडेंटेंट व अन्य स्टॉफ को मास्क लगाना होगा।
-परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति होगी।

संक्रमित विद्यार्थी भी दे सकेंगे परीक्षा, क्वारंटीन रूम बनाए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नेे कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। संक्रमित विद्यार्थी भी मंगलवार से शुरू हो रही दसवीं-बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे बच्चों के लिए परीक्षा केंद्रों पर दो क्वांरटीन रूम की व्यवस्था की गई है। किसी भी विद्यार्थी की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसे क्वांरटीन रूम में भेेजा जाएगा। वहीं टर्म-1 और टर्म-2 की परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले बच्चों को कक्षा दोहरानी होगी। उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा।

सीबीएसई की ओर से सोमवार को स्कूलों को लाइव वेबिनार के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों को टर्म-2 परीक्षा की गाइडलाइंस की जानकारी दी गई। बोर्ड की ओर से स्कूलों को बताया गया कि कोई बच्चा कोरोना संक्रमित है, तो वह भी परीक्षा दे सकता है। उसे अन्य परीक्षार्थियों से अलग क्वांरटीन रूम में बैठकर परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, जिन बच्चों मेें कोरोना के लक्षण हैं उन्हें परीक्षा केंद्र और बोर्ड को इसकी रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।   दोनों टर्म की परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं तो कक्षा दोहरानी होगी बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जो बच्चे टर्म-1 और टर्म-2 परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों को राशि जारी की जाएगी

टर्म -2 परीक्षा देने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों को विशेष राशि जारी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक स्कूल को प्रति उम्मीदवार प्रति दिन 2 रुपये मिलेंगे। वहीं, बोर्ड ने स्कूलों को परीक्षा केंद्रों को सुरक्षित बनाने और प्रोटोकॉल का पालन करने की योजना बनाने के भी निर्देश हैं। स्कूलों को कोविड से संबंधित व्यवस्था के लिए 5000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

फर्जी सूचना फैलाने पर होगी कार्रवाई
हर साल देखने में आता है कि परीक्षा शुरू होने पर फर्जी सूचनाएं फैलाई जाती हैं। इस कारण अभिभावकों व छात्रों में तनाव की स्थिति बनती हैं। ऐसे में बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा को लेकर फर्जी सूचना फैलाने  वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें